×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार रूप देने में को लेकर अब ग्रामीण भी उतरे मैदान में ।टनकपुर छीनी गोठ के ग्रामीणों ने आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार रूप देने में को लेकर अब ग्रामीण भी उतरे मैदान में ।टनकपुर छीनी गोठ के ग्रामीणों ने आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प ।

*मेरो पहाड़*
चंपावत – मुख्यमंत्री के आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार रूप देने के उद्देश्य से अब ग्रामीण भी मैदान पर उतर गए हैं जिले के छीनी गोठ टनकपुर के ग्रामीणों ने आदर्श गांव बनाने का संकल्प लेते हुए गांव में स्वच्छता और नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है। पंचायत घर भवन छीनी गोठ में मुकेश जोशी की अध्यक्षता वह राजन जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में ग्रामीण ने मुख्यमंत्री की परिकल्पना के तहत गांव को भी आदर्श बनाने का संकल्प लिया है। जिसके तहत ग्रामीणों द्वारा रोजाना तल्ली छीनी खेल ग्राउंड में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही गांव में सड़क किनारे पौधा रोपण और जगह-जगह कूड़े के निस्तारण करने गांव के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने व गांव में विभिन्न सामाजिक , शैक्षिक कार्य व नशा उन्मूलन के कार्य किए जाने की बात कही है।इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि छिनिगोठ सड़क में प्रतिदिन सेकड़ो की संख्या में लोग मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के लिए आते हैं जिससे उनमें इससे जोड़ कर गांव का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर बलवंत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, नवीन जोशी, श्याम दत्त पांडे, राजेंद्र सिंह, मलसूनी, रमेश चंद्र जोशी, संजय चौड़ा कोटी, गोविंद चौड़ा कोटी, जगदीश पंत, अंबादत्त, शहिद अन्य ग्रामीण भी रहे मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

आग की लपटों से खेल जंगलों की वनाग्नि बुझाने में बीत जा रहा वन कर्मियों का पूरा दिन ।

Next post

नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है।