×

आयोग की प्रयोगशाला सहायक लिखित परीक्षा मे आधे से अधिक परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर । चम्पावत जिले के 07 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी परीक्षा ।

आयोग की प्रयोगशाला सहायक लिखित परीक्षा मे आधे से अधिक परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर । चम्पावत जिले के 07 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी परीक्षा ।

 

*मेरो पहाड़ *

चम्पावत – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक उच्च शिक्षा विभाग (समूह ग) की लिखित परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे । जिले के 07 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा दो सत्रों में पूर्वाह्न 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। आयोजित परीक्षा के लिए जनपद में पंजीकृत कुल 1864 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र (सामान्य परीक्षा) में 791अभ्यर्थी उपस्थित रहे । 1073 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।प्रथम सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 42.44 रहा।तथा द्वितीय सत्र में (भौतिक परीक्षा) में कुल 909 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 297 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 612 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 32.67 रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बूम वन रेंज में आग बुझाने गये वनकर्मियों को भर्ती कराया हॉस्पिटल ।

Next post

मुख्यमंत्री ने की मां पूर्णागिरि मेले की समीक्षा कहा श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्थाएं मिले ताकि ये लोग अच्छा सन्देश लेकर जाय । दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनबसा में बनेगा रेन बसेरा ।