×

ओ मैया भगवती “तू भलि दिए मति, तू भल करिए, सब दुख हरिये” गीत के बोल पर बाराही धाम में हुई कुमाऊनी भजन की शूटिंग।

ओ मैया भगवती “तू भलि दिए मति, तू भल करिए, सब दुख हरिये” गीत के बोल पर बाराही धाम में हुई कुमाऊनी भजन की शूटिंग।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

बग्वाल मेले के अवसर पर भजनों को युटुब चैनल,चांदनी एंटरप्राइजेज द्वारा मां बाराही को समर्पित करने के बाद किया जाएगा रिलीज।

देवीधुरा। बाराही धाम में आज “ओ मैया भगवती तू भलि दिए मति, तू भल करिए, सब दुःख हरिए” भजन गीत से यहां की वादियां गूंजने के साथ पूरे वातावरण को भक्ति एवं शक्ति ने अपने आगोश में बांध लिया। मौका था पूर्व में मां बाराही चालीसा एवं मां बाराही आरती पुस्तक की रचना के बाद यहां हर घर में अपनी पैठ बना चुके कानीकोट गांव के विजय मेहता द्वारा तैयार किए गए कुमाऊनी भजन की शूटिंग का शानदार नजारा था।
इस भजन को रणजीत सिंह द्वारा संगीत एवं अपने कोकिल कंठ से स्वर का जादू बिखेरती खुशी जोशी के स्वर, में नायक हिमांशु आर्या एवं नायिका गीता दुर्गापाल ने अपनी शानदार अदाकारी प्रस्तुत की। शूटिंग के निर्माता उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को जीवंत रूप देते आ रहे हैं, चांदनी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नरेंद्र टोलिया है। श्री टोलिया का कहना है कि यह ऐसा धाम है जहां मां बाराही की प्रेरणा से ही सारी सत्ता चलती है। उन्हें इस बात की खुशी है कि मां बाराही ने हम सबको इसकी प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि बग्वाल मेले के अवसर पर यह भजन शूटिंग मां बाराही के चरणों में समर्पित कर उसे रिलीज किया जाएगा।

फोटो_ बाराही धाम में मां बाराही पर कुमाऊनी भजन शूटिंग का एक नजारा, जिसमें नायक नायिका की शानदार भजन मुद्रा।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मुख्य मंत्री कैंप कार्यालय में टनकपुर पत्रकार प्रेस परिषद भारत के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी पत्रकारों को किया गया सम्मानित l

Next post

*जिलाधिकारी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, भारी वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी के दिए निर्देश*