×

चम्पावत जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ ।

चम्पावत जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

जिला क्षय रोग केन्द्र चम्पावत द्वारा 100 दिवसीय टी0बी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया । 7 दिसम्बर से 18 मार्च 100 दिन तक आयोजित इस कैम्पेन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र तिवारी ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य जनपद चम्पावत के सम्भावित टी०बी मरीजों को घर घर जाकर खोजना है। कार्यक्रम में घर – घर जाकर सम्भावित टी0बी0 मरीजों की बलगम जांच व एक्सरे भी निशुल्क किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक निक्षय वाहन तैयार कर वाहन को आज रवाना किया गया । यह वाहन गांव गांव में जाकर टीबी रोग से सम्बंधित रोग का प्रचार प्रसार करेगा व लोगो को जागरूक करेगा । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक टी०बी मरीज को गोद लिया गया तथा उसके स्वास्थ्यव ईलाज के सम्बन्ध में जिला क्षय रोग अधिकारी चम्पावत से जानकारी ली गयी तथा उसे निक्षय किट प्रदान की गयी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा झण्डे वितरित कर धन संग्रह किया जा रहा है ।

Next post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों से की गयी मारपीट निंदनीयः गुलाटी।