*स्वतंत्रता दिवस पर जिले में रहेगा ‘ड्राई-डे’, शराब की बिक्री व परिवहन पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित* ।




मेरो पहाड़
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर चम्पावत जिलेभर में ‘ड्राई-डे’ घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले की की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की थोक व फुटकर बिक्री की दुकानें, बार, सैन्य कैंटीन और अन्य अनुज्ञापन पूर्णतः बंद रहेंगे। साथ ही, मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा ।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी अनुज्ञापी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने और जिले में शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।






