इंटरनेट दिवस के अवसर पर चम्पावत जिला सभागार में “Together for a Better Internet” थीम पर कार्यशाला का आयोजन ।



मेरो पहाड़
इंटरनेट दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले में “Together for a Better Internet” थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । चम्पावत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में “Together for a Better Internet” थीम पर आयोजित कार्यशाला में इंटरनेट के इस्तेमाल व उसके प्रति जागरूकता की जानकारी दी गयी । कार्यशाला में डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग ईमेल, ओटीपी व पिन मांगने, अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करने और वीडियो और कॉल, साइबरबुलिंग जैसी साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया । कार्यशाला के दौरान जिला सूचना विज्ञान के अधिकारी व इंजीनियरों द्वारा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समझाया और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए।
उन्होंने बताया कि कभी भी कॉल्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी ओटीपी, आधार, पैन या बैंक विवरण किसी से सांझा ना करें, कभी भी अज्ञात नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें जो केवाईसी अपडेट के बहाने संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए निवेदन करते हैं, अपने व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन सजा ना करें और अपने डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखें, उच्च लाभ के प्रति प्रेरित करने वाले ऑनलाइन निवेश ऑफर से बचे, अपने मोबाइल पर एप के नियमित जांच करे और अनुपयोगी एप्स को हटाए, साथ ही बताया कि कोई भी सरकारी एजेंसी (पुलिस, सीबीआई, ईडी) वीडियो या वॉयस कॉल के माध्यम से किसी की जांच या गिरफ्तारी नहीं कर सकती है । मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया में इस समय इंटरनेट का उपयोग काफी बढ़ चुका है। इंटरनेट दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया और सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग का संकल्प दिलाया गया।












