रजत जयंती के अवसर पर कल टनकपुर में लगेगा बृहद रोजगार मेला । 27 कम्पनियों के माध्यम से 5 हजार से अधिक युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का द्वार ।




रजत जयंती के अवसर पर कल टनकपुर में लगेगा बृहद रोजगार मेला । 27 कम्पनियों के माध्यम से 5 हजार से अधिक युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का द्वार ।
मेरो पहाड़
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के रजत जयंती कार्यक्रम के अवसर पर चम्पावत जिले के टनकपुर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । राजकीय महाविद्यालय टनकपुर परिसर में आयोजित इस वृहद रोजगार मेले में 27 प्रतिष्ठित कम्पनियों के माध्यम से 5हजार से अधिक युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा । जिला सेवायोजन अधिकारी आर के पन्त ने बताया कि रजत जयंती कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में 27 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी,जिनके माध्यम से 4878 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिसमे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक — रिलेशनशिप मैनेजर के 09 पद, स्नातक (60% अंक) एवं आयु 21–28 वर्ष।एचडीएफसी बैंक — डिप्टी मैनेजर के 21 पद, वार्षिक वेतन ₹5.59 लाख, स्नातक में 50% अंक अनिवार्य।एक्सिस बैंक — असिस्टेंट मैनेजर के 12 पद, वेतन ₹4.40 से ₹4.85 लाख प्रति वर्ष।भारतीय स्टेट बैंक जीवन बीमा, खटीमा — यूनिट/एजेंसी मैनेजर के 05 पद, स्नातक, आयु 22 वर्ष से अधिक, वेतन ₹18,000 प्रतिमाह (स्थान: टनकपुर एवं खटीमा)।टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर — एसोसिएट्स के 1000 पद, योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई, वेतन ₹11,000–₹20,000।टाटा मोटर्स (क्वेस क्रॉप), पंतनगर — प्रोडक्शन/असेंबली लाइन हेतु 600 पद तथा ट्रेनिंग हेतु 100 पद, वेतन ₹11,951, आयु सीमा 18–23 वर्ष।रेंडस्टेट इंडिया प्रा. लि. — टेक्नीशियन मैन्युफैक्चरिंग के 200 पद, वेतन ₹17,000–₹20,000 (स्थान: गुरुग्राम एवं बेंगलुरु)।लावा इंटरनेशनल प्रा. लि. — अप्रेंटिस/असिस्टेंट ऑपरेटर के 100 पद, आईटीआई/डिप्लोमा धारक पुरुषों हेतु ₹11,000–₹19,000 वेतन (स्थान: हरियाणा)।जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन प्रा. लि. — सिक्योरिटी गार्ड के 500 पद, वेतन ₹14,000–₹18,000 (स्थान: नोएडा)।अशोट सर्विस प्रा. लि. — वर्कर/हेल्पर के 500 पद, वेतन ₹12,000–₹30,000 (स्थान: दिल्ली/एनसीआर)।बारबेक्यू नेशन — होटल स्टाफ के 100 पद, वेतन ₹12,000–₹14,000, योग्यता 10वीं/12वीं/स्नातक/आईटीआई/डिप्लोमा (स्थान: दिल्ली व गुरुग्राम)।भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) — विकास अधिकारी, बीमा सखी एवं अभिकर्ता के 100 पद, स्थान: चम्पावत एवं टनकपुर।हैता ऑर्गेनिक — कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स के 05 पद, स्थान: चम्पावत; अंग्रेजी ज्ञान एवं सामान्य गणित में दक्षता आवश्यक।पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. — 100 पद,मेराकवी वेंचर्स प्रा. लि. — 200 पद
लायम फ्लेक्सी सॉल्यूशन (अशोक लीलैंड) — 200 पद
युवा शक्ति फाउंडेशन — 150 पदजेड एफ राने लिमिटेड — 50 पद श्री गणेशा कंसल्टेंट्स — 120 पदl उन्होंने बताया कि इन सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता: 10वीं / 12वीं / स्नातक / आईटीआई / डिप्लोमा है तथा अभ्यर्थी को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं पासपोर्ट आकार के फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे ।






