उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।




*मेरो पहाड़*
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर जिला चिकित्सालय चंपावत स्थित रक्त संग्रहण केन्द्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, दिनांक 09 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर जनपद चंपावत में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में सहभागी बनने की अपील की है।






