×

शारदा रेंज में ‘‘तिरंगा ट्रेक‘‘ आजादी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की अनूठी पहल का आयोजन।

शारदा रेंज में ‘‘तिरंगा ट्रेक‘‘ आजादी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की अनूठी पहल का आयोजन।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में वन विभाग द्वारा एक अनोखी पहल के तहत तिरंगा ट्रेक का आयोजन किया गया। नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य के ककराली गेट से विभागीय कर्मचारियों के साथ स्थानीय युवाओं और प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा नेचर ट्रेल पर ट्रेक किया, जिससे देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ प्रसारित हुआ। ट्रेक के दौरान सुनील शर्मा , वनक्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज द्वारा प्रतिभागियों को वनों एवं वन्यजीवों के महत्व, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के बारे में जानकारी दी गयी। तिरंगा ट्रेक का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा की भावना को जागृत करना भी है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा प्रतिज्ञा ली गयी कि वे प्रकृति की रक्षा करेंगे, वनाग्नि रोकथाम में मदद करेंगे और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे। इस अवसर पर रेंज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया


खबरे शेयर करे :