×

चम्पावत जिलेभर की तहसीलों में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने किया प्रदर्शन।जरूरी कार्य हुए प्रभावित ।

चम्पावत जिलेभर की तहसीलों में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने किया प्रदर्शन।जरूरी कार्य हुए प्रभावित ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिला मुख्यालय सहित चारो तहसीलों व दोनों उप तहसीलो में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ का दो दिनी कार्य बहिष्कार जारी रखा। राजस्व कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।बुधवार को जिला मुख्यालय के चम्पावत तहसील में संगठन जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे लंबे समय से अंश निर्धारण के लिए कर्मचारी आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। कहा कि उनकी दो सूत्रीय मांग है जिसमें पहली मांग हर राजस्व उप निरीक्षक को लैपटॉप और डॉटा पैक देने जबकि दूसरी मांग की हाईकोर्ट के निर्देशानुसार इस वर्ष मई से राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष मोहित सिंह मेहता, सचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल पुनेठा, अशोक कुमार, चंद्रशेखर पंत, ईश्वरी राम, विनोद सिंह, जीवन रिंग्वाल, शुभम पुजारी, कमल किशोर, पुष्कर चंद, सपना ओली, हिना, साहिबा खातून, जीवंती कलौनी, जीवन भट्ट, विजय भंडारी, प्रकाश जोशी, सुरेश रम, उमेश नेगी, टनकपुर राजस्व उप निरीक्षक राकेश चंद्र पंगरिया, सुनील सिंह,अनिल टम्टा , बबीता लोहाघाट से राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी, छतर सिंह बोरा, राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार , हिमांशु बिष्ट, अमित सीपाल, नीरज कुमार, अनुज उप्रेती, ललित प्रसाद, नारायण दत्त जोशी, रवि महर, अमित शर्मा, शिवम खोलिया, मनोज नाथ , कुसुम गोस्वामी, मनीषा अटवाल, दीपा, ज्योति टम्टा, प्रियंका पांडे, अंकिता खाती, दीपा सामंत , अंजलि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत बनबसा के मोहनपुर न्याय पंचायत में कृषि रथों के माध्य्म से किसानों को दी गयी विभिन्न जानकारियां

Next post

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जियें पहाड़ सिटीजन समिति ने टनकपुर में किया बृहद बृक्षारोपण ।