अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत बनबसा के मोहनपुर न्याय पंचायत में कृषि रथों के माध्य्म से किसानों को दी गयी विभिन्न जानकारियां



*मेरो पहाड़*
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, द्वारा आयोजित खरीफ फसल चक्र से पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत चम्पावत विकासखण्ड की न्याय पंचायत मोहनपुर के ग्राम फ़ागपुर ,चंदनी ,बमनपुरी में कृषको को कृषि व समस्त रेखीय विभागों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व उनमे मिल रहे अनुदानों की जानकारी दी गयी। साथ बी विभिन्न नवाचार के बारे में अवगत कराया गया ।इस अवसर पर क़ृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी अंशु गुप्ता, द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन,आतमा योजना, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन आदि योजनाओ की जानकारी के साथ ही पी0एम0किसान सम्बंधित eKYC करवाने हेतु प्रचार -प्रसार किया।प्रसार शिक्षा निदेशालय पन्तनगर से संयुक्त निदेशक डा० नरेश मलिक ने ख़रीफ़ फसलो की उन्नत तकनीक व प्राकृतिक खेती व वैज्ञानिक तरीक़े से खेती करने की जानकारी दी ।।पशुपालन विभाग से श्री किशन चंद द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ विनीता राणा डा मंजुलता ,सहायक कृषि अधिकारी कु० गरिमा उपाध्याय,दिनेश भट्ट, मुनि देवी आदि कृषक् शामिल रहे।












