×

अमोस की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मेथोडिस्ट चर्च के फादर ईंएम पाल के नेतृत्व में लोगो ने निकाली न्याय यात्रा ।

अमोस की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मेथोडिस्ट चर्च के फादर ईंएम पाल के नेतृत्व में लोगो ने निकाली न्याय यात्रा ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर खटीमा राजमार्ग के बिचई के पास बीते दिनों मृत मिले 17 वर्षीय अमोस मैसी के स्वजन और रिश्तेदारों ने पुलिस की जांच पर नाराजगी जताते हुए आज मेथोडिस्ट चर्च के फादर ईएम पाल के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली। बाद में ये लोग पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में टनकपुर कोतवाली पहुंचे तथा सीओ शिवराज सिंह राणा से मुलाकात कर पुलिस जांच पर अपना विरोध दर्ज किया।
इससे पूर्व  एकत्रित लोगों ने मृतक अमोस का फोटो हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए चर्च से राजाराम चौराहा होते हुए कोतवाली तक न्याय रैली निकाली। ये लोग अमोस की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि अमोस मैसी की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। पुलिस उसे दुर्घटना से जोड़कर देख रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को हत्या के एंगिल से भी जांच करनी चाहिए। इस अवसर पर निर्मल जान, अमित सिंह, डेनिस दास, एलिन पेट्रिक, सिंथया सिंह, अनीता जान, मीनाक्षी पेट्रिक, राखी पेट्रिक, रवीना पेट्रिक, हर्षिता सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सजग प्रहरी अपनी जान जोखिम में डाल यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा उठा रही चम्पावत पुलिस । आप भी देखिए वीडियो और विचार किजिये ।

Next post

खटीमा के सड़ासड़िया निवासी नेहा धामी ने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का किया नाम रोशन।