×

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बलो द्धारा निकाला गया फ्लैग मार्च

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बलो द्धारा निकाला गया फ्लैग मार्च

*मेरो पहाड़*

चम्पावत-  लोकसभा  चुनाव को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर  पुलिस व अर्धसैनिक बलो द्धारा आज चम्पावत जिला मुख्यालय में  फ्लैग मार्च  कर  निर्भीक मतदान करने  की अपील की गयी  । साथ ही फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चम्पावत जिले  में होने वाले चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने, भय रहित मदतान करने, बिना किसी प्रलोभन में आये मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी/व्यक्ति द्वारा प्रलोभन दिये जाने तथा क्षेत्र में धनबल अथवा मादक पदार्थों के वितरण सम्बन्धी सूचना प्रकाश में आने पर तत्काल सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की गयी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

*प्रदेशभर के साथ ही चम्पावत जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया लोक पर्व फुलदेई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया फूल देई पर्व *

Next post

बागेश्वर जिले के कपकोट प्राथमिक विद्यालय का अतुलनीय प्रयास विद्यालय के एक साथ 40 बच्चों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन।