×

मझेड़ा में मिले नर कंकाल की सिनाख्त में जुटी पुलिस

मझेड़ा में मिले नर कंकाल की सिनाख्त में जुटी पुलिस

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत। लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया 2 मार्च को ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मझेड़ा , थाना लोहाघाट द्वारा सूचना दी गई कि खेतीगाड़ ग्राम पंचायत मझेड़ा थाना लोहाघाट (चम्पावत )के जंगल में गधेरे में पानी की टंकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल पड़ा हुआ है।उक्त सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक चेतन रावत थाना लोहाघाट द्वारा मौके पर अज्ञात कंकाल का पंचायत नामा भरकर शिनाख्त व पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी लोहाघाट जनपद चम्पावत में रखा गया है।अज्ञात शव/कंकाल के आस पास काले रंग का लोवर जिसमें एडिडास का लोगो बना हुआ है व काले कलर का अपर, ग्रे रंग की धारीदार टी शर्ट, भूरे रंग की हाफ बाजू की स्वेटर तथा भूरे रंग के बिना फीते के जूते जिस पर EXPORT CASUAL लिखा हुआ है। मृतक के शव/कंकाल की शिनाख्त हेतु शव/ कंकाल को 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया है। मौके पर मृतक के शव/कंकाल की फोटोग्राफी की गई। मृतक के शव की पहचान हेतु प्रयास किया जा रहा है। एसएचओ ने क्षेत्र वासियों से भी कंकाल की पहचान करने में पुलिस की मदद करने की अपील करी


खबरे शेयर करे :
Previous post

लोहाघाट में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण लोहाघाट विधायक का करीबी है अतिक्रमणकारी

Next post

बंतोली के ग्रामीणों ने लगाए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे सड़क को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे