×

नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रथम बार सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी 2024 में 4 दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारी।

नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रथम बार सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी 2024 में 4 दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारी।

नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रथम बार सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी 2024 में 4 दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारी।

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट =हेमन्त कुमार

 

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल, खटीमा में दिनांक १४ सितम्बर २०२४ से १७ सितम्बर २०२४ के मध्य चार दिवसीय “सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी २०२४” प्रतियोगिता का आयोजन होना है,जिसमें उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के ४० जिलो के लगभग १०० विद्यालय के लगभग 1500 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल्स प्रतिभाग करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखण्ड सरकार
के साथ समापन समारोह में दिनांक १७ सितम्बर २०२४ मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर भी शिरकत करेंगे।जिससे विद्यालय एवं खटीमा क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात होगी। वहीं स्कूल प्रबंधक हैप्पी ने बताया कि खटीमा में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें 40 जिला यू पी, उत्तराखंड से 1100 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
वहीं प्रधानाचार्य आरिज अलवी ने बताया की एक हजार उन्हत्तर बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है 12मैच रखा जाएगा।जो पार्टी जीतेगी उनको नेशनल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।जिससे उनका भविष्य सफल बनेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर महाविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन ।

Next post

चंपावत: लोहाघाट जेल से कैदी फरार तालाश मे जुटी पुलिस नगर मे डर का माहौल!