श्री पूर्णागिरी तहसील प्रधान संगठन की राधिका चंद बनी निर्विरोध अध्यक्ष ।





*मेरो पहाड़*
श्री पूर्णागिरी तहसील प्रधान संगठन का आज गठन किया गया । जिसमें मोहनपुर की प्रधान राधिका चंद को सर्वसहमति से तहसील स्तरीय संगठन का अध्यक्ष चुना गया । जबकि बस्तियां की प्रधान सरोज देवी को सचिव , ललिता सिंह को उपाध्यक्ष, शाहुना खातून मनिहार गोठ को उप सचिव , शान्ति चंद प्रधान भजनपुर को कोषाध्यक्ष चुना गया । इस अवसर पर सभी ने एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही ।इस अवसर पर वैशाली राणा , इंद्रदेव विश्वकर्मा,प्रमिला ज्याला,कंचन देवी , निर्मला देवी, आशा देवी , सरस्वती बोहरा, भरत प्रसाद , गीता चंद, कविता पचौली आदि प्रधान मौजूद रहे ।






