×

उत्तरकाशी में हुए विनाशक आपदा के कारण टनकपुर में आयोजित रक्षाबन्धन कार्यक्रम रद्द मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के साथ निभाया अपना कर्तव्यता का मर्म ।

उत्तरकाशी में हुए विनाशक आपदा के कारण टनकपुर में आयोजित रक्षाबन्धन कार्यक्रम रद्द मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के साथ निभाया अपना कर्तव्यता का मर्म ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रक्षाबंधन के अवसर पर टनकपुर (चंपावत) में प्रस्तावित कार्यक्रम उत्तरकाशी जिले के धराली व अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आयी आपदा के कारण रद्द हो गया है । मुख्यमंत्री ने इस दौरानआपदा प्रभावितों के बीच रहना अपनी प्रथिमिकता बताते हुए रक्षा बंधन कार्यक्रम को रद्द करना बताया । उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहनों के अटूट विश्वास, ममत्व और साथ निभाने के वचन का प्रतीक है। हर वर्ष यह दिन हम सभी के लिए उमंग और आत्मीयता से भरा होता है।परन्तु इस बार, उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा ने हम सबके हृदय को गहराई से झकझोर दिया है। जनहानि और पीड़ा की इस घड़ी में मेरा धराली में रहना मेरे लिए धर्म और कर्तव्य दोनों है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मुझे कि रक्षाबंधन मिलन पर्व पर आप सभी के साथ होना मेरा सौभाग्य होता, परंतु आपदा की इस घड़ी में मेरी प्राथमिकता पीड़ित बहनों और परिवारों के साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं — चंपावत की हर बहन, हर परिवार की संवेदनाएं इस समय धराली की बहनों के साथ हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है — एक उत्तराखंड, एक परिवार। ओर हमारे बीच की भौगोलिक दूरियां इस आपदा के सामने कुछ नहीं हैं। संवेदना, स्नेह और साथ का यह धागा हर राखी से भी अधिक मजबूत है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

*जिलाधिकारी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, भारी वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी के दिए निर्देश*

Next post

कोलीढेक झील में नदी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ तहत हुआ वृक्षारोपण