×

डॉक्टर रखोलिया को रियल लाइफ फाइटर सम्मान ।

डॉक्टर रखोलिया को रियल लाइफ फाइटर सम्मान ।

डॉक्टर रखोलिया को रियल लाइफ फाइटर सम्मान ।

*मेरो पहाड़*
नैनीताल – के हल्द्वानी में रविवार 30 जून को वाडोकाई कराटे दो संघ (Wadokai Karate Do Association) ने वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ ललित मोहन रखोलिया को, रियल लाइफ फाइटर सम्मान से सम्मानित किया । उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके संघ अध्यक्ष ललित पंत और कार्यक्रम संयोजक ब्लैक बेल्ट 7 वां दान, शिहान उदय वीर सिंह ने डॉक्टर रखोलिया को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । हल्द्वानी के ब्लू स्टार होटल में आयोजित इस सम्मान समारोह में डॉ रखोलिया को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया। कोरोना काल सहित अन्य समय में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की गई। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में महेंद्र सिन्हा, पंकज जायसवाल और प्रियंका त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत जिले में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यालय रहेंगे 2 जुलाई को बंद डीएम ने जारी कर लेटर।

Next post

चम्पावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं को झांसा देकर जेवरात व अन्य कीमती सामानों की चोरी करने वाली गैग गिरफ्तार ।