×

एसबीआई ने डीआरसी के सहयोग से दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए।

एसबीआई ने डीआरसी के सहयोग से दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए।

*मेरो पहाड़*

 

रिपोर्टर हेमंत कुमार

 

 स्टेट बैंक खटीमा शाखा प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन एवं डीआरसी के सहयोग से क्षेत्र से चयनित दिव्यांगों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण शाखा एलएमको द्वारा बनाए गए उपकरणों का वितरण किया। जिसके अंतर्गत 130 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल हाथरक्षा एवं बैटरी संचालित होने वाली ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 80% से अधिक विकलांगता प्रमाण पत्र वाले 29 पत्रों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया। शेष दिव्यांगों को हाथ से धक्का देकर चलने वाली व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिव्यांगों को उच्च शिक्षा एवं आईएएस पीसीएस की कोचिंग करने के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जो की सराहनीय पहल है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा भी लगातार समाज के दिव्यांग लोगों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसके लिए एसबीआई प्रशंसा का पात्र है। वही इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के द्वारा राज्य सरकार द्वारा विकलांगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आबारा पशुओ में लगाये जा रहे है रिफ्लेक्टर टैग ।

Next post

अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जगह जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन । अग्नि शमन केंद्र टनकपुर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज बनबसा में अग्नि सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओ को किया जागरूक ।