×

जर्जर मार्ग की स्थिति सुधारने हेतु विधायक ने दिया धरना।

जर्जर मार्ग की स्थिति सुधारने हेतु विधायक ने दिया धरना।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार


सीमांत खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवन कापड़ी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत को सुधारे जाने एवं मार्ग का नवनिर्माण कराए जाने की मांग को लेकर आज पीलीभीत रोड स्थित मंडी समिति परिसर के सामने मुख्य मार्ग के किनारे पर धरना प्रदर्शन किया। विधायक भुवन कापड़ी का कहना था कि विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को जोड़ने वाले खटीमा पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। जिसके निर्माण एवं मरम्मत के लिए पूर्व में भी कई बार प्रशासन से मांग की जा चुकी है। परंतु प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाएं होना आम बात हो चुकी है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द खटीमा पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य कराया जाए एवं इस राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण हेतु कार्य किया जाए। जिससे कि स्थानीय लोगों के साथ उत्तर प्रदेश से आने वाले यात्रियों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके। वही इस मामले में क्षेत्र के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही इसके नव निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने हेतु भी विभागीय लोगों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही स्थानीय लोगों को सुधार नजर आएगा।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत में निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष ने संभाला प्रशासक का जिम्मा । ग्राम प्रधान संगठन ने भी जिला पंचायत की तर्ज पर प्रशासक बनाये जानी की मांग की ।

Next post

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आबारा पशुओ में लगाये जा रहे है रिफ्लेक्टर टैग ।