×

2 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मटियानी में दो लोग लापता होने की सूचना पर एसडीएमओ मोके को रवाना।

2 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण मटियानी में दो लोग लापता होने की सूचना पर एसडीएमओ मोके को रवाना।

 

*मेरो पहाड*

लोहाघाट ब्लॉक सीमांत मटीयानी के नकेला तोक में शुक्रवार दोपहर को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया भूस्खलन की चपेट में आने से मानसिंह ,भवान सिंह व दीवान सिंह के भवन मलबे में दब गए भूस्खलन होने से घरों के अंदर बैठे लोग जान बचाने को बाहर की ओर भागे भागने के दौरान चार/पांच लोग मलबे की चपेट मे आ गए ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर तीन/ चार लोगो को बचा लिया वही शान्ति देवी (55)पत्नी मान सिंह तथा एक छात्र के मलबे मे लापता होने की सूचना है जिनकी तलाश की जा रही है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुवर एवं रेस्क्यू टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है पर जगह-जगह सड़क बंद होने से टीम को नकेला पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया मलवे में चार-पांच लोगों के दबे होने की सूचना मिली है टीम मौके को रवाना हो चुकी है लेकिन बारिश व सड़क बंद होने से घटनास्थल में पहुंचने में काफी दिक्कत  आ रही है टीम घटनास्थल में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है वही बारिश ने सीमांत क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है प्रशासन स्थिति में नियंत्रण करने में लगा हुआ है वही दिगालीचौड़ में सड़क पूरी तरह बंद हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर बनबसा में बिजली रही एक घंटा ठप बारिश में ही बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिजली की लाइन को ठीक करा।

Next post

चंपावत: 14 सितंबर 2024 (शनिवार) को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित।