मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत पहुँचाने की प्रतिबद्धता के तहत बाराकोट में 9 परिवारों को आर्थिक सहायता वितरित।








*मेरो पहाड़*
*आपदा प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से प्रति परिवार ₹6,000 की सहायता राशि की गई प्रदान*






प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा प्रभावितों को त्वरित एवं प्रभावी राहत पहुँचाने की मंशा और स्पष्ट दृष्टिकोण के अनुरूप जिला प्रशासन चंपावत पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तहसील बाराकोट के अतिवृष्टि व भू-स्खलन प्रभावितों को राहत राशि वितरित की गई है।
गत 03 सितंबर 2026 को हुई भारी अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन के कारण तहसील बाराकोट के ग्राम छंदा (पंचायत क्षेत्र दयारतोली) में ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं फसलें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल क्षेत्र का स्थलीय सर्वेक्षण कर प्रभावितों को अविलंब राहत पहुँचाने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी बाराकोट श्रीमती नीतू डांगर द्वारा ग्राम छंदा के 09 प्रभावित परिवारों—श्री खड़क सिंह, श्री गोपाल सिंह, श्रीमती बची देवी, श्रीमती ममता, श्रीमती भावना देवी, श्रीमती भवानी देवी, श्री चंचल सिंह, श्री कल्याण सिंह तथा श्री हयात सिंह को चिन्हित कर सहायता राशि स्वीकृत की गई।
राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के मानकों के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को कृषि भूमि की क्षति हेतु ₹5,000 तथा फसल क्षति हेतु ₹1,000, यानी कुल ₹6,000 प्रति परिवार की दर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।
मा0 मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता के अनुरूप जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।


