जिला मुख्यालय के मादली से नागनाथ तक निकाली गई शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा





*मेरो पहाड़*
विधानसभा प्रभारी व दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा सहित अन्य लोग रहे मौजूद
चंपावत। जिला मुख्यालय के मादली से लेकर नागनाथ तक बीजेपी की ओर से भारतीय सेना के शौर्य सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा प्रभारी व दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा ने प्रतिभा किया।
मंगलवार को जिला मुख्यालय के मादली से लेकर भैरवा चौराहे होते हुए नागनाथ मंदिर तक शौर्य सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम को याद करते हुए भारत माता की जय पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डे, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, प्रमुख विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा नेता मुकेश कलखुड़िया, सूरज प्रहरी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वरी दत्त भट्ट, कैलाश अधिकारी, ललित देऊपा, नंदन तड़ागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






