×

आम जनता के बीच रहने वालों को नहीं होती है गनर की जरूरत-दर्जा राज्य मंत्री।

आम जनता के बीच रहने वालों को नहीं होती है गनर की जरूरत-दर्जा राज्य मंत्री।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

चंपावत। मॉडल जिले के एकमात्र राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त वन एवं पर्यावरण विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे ने सरकारी प्रोटोकॉल की चौचलेबाजी से अपने को पूरी तरह दूर रखते हुए केवल और केवल विभिन्न राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाकर पात्र व्यक्तियों के चेहरों में मुस्कान लाने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ है। श्री पांडे ने उन्हें शासन द्वारा मिलने वाली गनर सुविधा को लेकर जब पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उनसे इस संबंध में वार्ता की तो उन्होंने, उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के बीच रहने वालों को गनर-वनर की जरूरत नहीं होती है तथा उन्होंने गनर लेकर चलना अस्वीकार कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से निकले श्री पांडे ने स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार के प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं है। उन्हें उस वक्त खुशी होगी जब वह किसी व्यक्ति के कष्ट को दूर करने में सहायक बन सके। उनका कहना है कि चंपावत जिले को मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिलना ईश्वर की हम पर बड़ी कृपा है। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए पूरी शक्ति व सामर्थ से कार्य करते हुए इस कार्य में जिले के लोगों को भागीदार बना सकूं। उनका मानना है कि यदि हमने ऐसा सुनहरा अवसर गवा दिया तो बाद में हमें हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।

 

फोटो-श्याम नारायण पांडे।


खबरे शेयर करे :