×

चंपावत: मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में शुरू हुआ विशेष बाल रोग व चर्म रोग चिकित्सा शिविर ।

चंपावत: मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में शुरू हुआ विशेष बाल रोग व चर्म रोग चिकित्सा शिविर ।

*मेरो पहाड़*

चंपावत: मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में शुरू हुआ विशेष बाल रोग व चर्म रोग चिकित्सा शिविर ।

लोहाघाट । अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में जन सेवा की कड़ी को जारी रखते हुए आज से विशेष बाल रोग एवं चर्म रोग चिकित्सा शिविर शुरू हो गया जो 14 मई तक चलेगा । शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय के प्रभारी एव स्वामी विवेकानन्द जी की परिकल्पना “नर को नारायण” मानकर उनकी सेवा करते आ रहे स्वामी एकदेवानन्द जी महाराज ने किया । उन्होंने नागपुर से आये महाराष्ट्र के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुमान चौहान चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ उदय चौरसिया को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे चिकित्सक सेवार्थ मिले हैं। जिनपर हमें गर्व है कि यह चिकित्सक अपने पेशे में इतने माहिर है कि उनसे मिलने के लिए जहाँ नागपुर में लंबी लाइने लगानी पड़ती है आज वही चिकित्सक यहाँ रोगियों के आने का इंतजार कर रहे है । आज प्रथम दिन दर्जनों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया । चिकित्सको द्वारा ऐसे उपचार किये जा रहे है, जिसमे गरीब रोगी तो बाहर जाने की सोच भी नही सकता । जो लोग जाने की सोच भी रहे है उनकी जेब खाली हो जाएगी ।

फ़ोटो – विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशुमान चौहान एवं डॉ. उदय चौरसिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पत्रकार प्रेस परिषद [भारत] द्वारा पत्रकारिता के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘रथ यात्रा’ निकलेगी, जिसका उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं को गहराई से समझना मुख्य उद्देश्य होगा, यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली की अध्यक्षता में हुआ! 

Next post

जिले के सुखीढांग में सड़क दुर्घटना में एक कि मौत तीन अन्य घायल बरेली से पिथौरागढ़ जा रहे थे कार सवार ।