×

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: रात्रिकालीन अभियान में 3 मामले पकड़े गए, 5 वाहन सीज।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: रात्रिकालीन अभियान में 3 मामले पकड़े गए, 5 वाहन सीज।

*मेरो पहाड़*

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर को ARTO चंपावत के निर्देशन में अमोड़ी, चल्थी, सुखीढांग एवं ककराली गेट क्षेत्रों में रात्रिकालीन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य फोकस ड्रिंक एंड ड्राइव पर प्रभावी नियंत्रण पर रहा।

जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 3 प्रकरण पाए गए, जिन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघनों के चलते कुल 5 वाहनों को सीज/इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग 12, बिना हेलमेट 5, बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस 8, बिना टैक्स 8, बिना बीमा 4, बिना HSRP 3, अनकवर्ड माल परिवहन 6, बिना फिटनेस 1 तथा गैर-परिवहन वाहन को परिवहन प्रयोजन में प्रयोग करने के 2 प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई।

यह अभियान टीम ARTO चंपावत द्वारा संचालित किया गया, जिसमें TSI आनंद सिंह बिष्ट, TAI  राजेंद्र प्रसाद एवं कांस्टेबल सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, सुमन डुंगराकोटी, नीरज कुमार, निशा जोशी तथा किशन कुमार आर्य उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना शून्य सहनशीलता की श्रेणी में है और ऐसे मामलों पर आगे भी निरंतर व सख्त प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement