×

राजकीय इंटर कॉलेज जानकीधार में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

राजकीय इंटर कॉलेज जानकीधार में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

*मेरो पहाड़*

 

जनपद चम्पावत की तहसील लोहाघाट अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज जानकीधार में बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, प्राथमिक चिकित्सा एवं भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित एक व्यापक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थितियों में स्वयं, परिवार एवं पालतू पशुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाढ़ एवं भूस्खलन की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, भूकंप के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के उपायों, प्राथमिक उपचार, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने की विधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपदा रेस्क्यू एवं बचाव उपकरणों का परिचय, रैपलिंग एवं जुमारिंग तकनीक, नदी पार करने (रिवर क्रॉसिंग) की विधि तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर निर्माण की प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में भूकंपरोधी भवन निर्माण की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ आपातकालीन मोबाइल नंबरों, टोल फ्री सेवाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सचेत ऐप एवं भूकंप ऐप के माध्यम से समय रहते चेतावनी प्राप्त करने के तरीकों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं, एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह बजेठा, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी एवं किशोर सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज जानकीधार के प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र कलोनी, विद्यालय के अध्यापकगण एवं कार्मिकों सहित कुल 92 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

प्रशासन गाँव की और अभियान के तहत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचा प्रशासन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की पहल।

Next post

शारदा कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।