×

मुख्य मंत्री कैंप कार्यालय में टनकपुर पत्रकार प्रेस परिषद भारत के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी पत्रकारों को किया गया सम्मानित l

मुख्य मंत्री कैंप कार्यालय में टनकपुर पत्रकार प्रेस परिषद भारत के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी पत्रकारों को किया गया सम्मानित l

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

जैसा की कुछ दिन पूर्व पत्रकार प्रेस परिषद भारत के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी द्वारा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से शुभम गौड़ को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केदार बृजवाल नोडल अधिकारी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज कठायत द्वारा अध्यक्ष शुभम गौड़ महामंत्री राजीव गुप्ता संगठन मंत्री नवीन भट्ट सचिव विनोद जोशी तथा वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल को फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया। साथ ही टनकपुर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने सभी पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बधाइयां भी प्रेषित की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव ने संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा आज पत्रकारिता में युवाओं का सक्रिय होना गर्व का विषय है शुभम गौड़ जैसे युवा पत्रकार से पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी और यह टीम समाज और सरकार के बीच एक मजबूत पुल का कार्य करेगी।
वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष बने शुभम गौड़ ने कहा कि यह पत्रकार प्रेस परिषद भारत संगठन पत्रकारों का संगठन है इसमें पत्रकारों का हनन बिल्कुल भी बर्दाश्त तो नहीं होगा इस संगठन द्वारा पत्रकारों के लिए हित के कार्य किए जाएंगे तथा उनके सुख दुख में साथ खड़े होंगे।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी ने पत्रकार प्रेस परिषद कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों – मयंक पन्त, जिला अध्यक्ष सूरी पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह महर, संरक्षक मंडल के आबिद सिद्दीकी, चमन भदोरिया, शंकर जोशी इत्यादि को शुभकामनाएं दी l


खबरे शेयर करे :
Previous post

मॉडल जिले की तस्वीर बदलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिले ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के सैकड़ो हाथ। 

Next post

ओ मैया भगवती “तू भलि दिए मति, तू भल करिए, सब दुख हरिये” गीत के बोल पर बाराही धाम में हुई कुमाऊनी भजन की शूटिंग।