×

टनकपुर: दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी नही लौटी घर, मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी।

टनकपुर: दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली किशोरी नही लौटी घर, मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी।

 

*मैरो पहाड़*

चंपावत। जनपद चंपावत के टनकपुर से एक नाबालिग के गुमशुदा होने की खबर सामने आई है। किशोरी घर से दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर निकली, लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटी है। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है।
रविवार देर शाम शहर के पास के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बीते शनिवार को सुबह करीब 11 बजे अपनी सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement