×

स्थानीय भाषाओं के संरक्षण में सहयोगी शिक्षकों को मिला शिक्षक सम्मान 2025

स्थानीय भाषाओं के संरक्षण में सहयोगी शिक्षकों को मिला शिक्षक सम्मान 2025

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत। उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच, नई दिल्ली एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से रविवार को स्पीकर हॉल, कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह – 2025 का आयोजन किया गया। समारोह में कुमाउनी, गढ़वाली एवं जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के संचालन एवं स्थानीय भाषाओं के संरक्षण में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, साहित्य संस्कृति भाषा मंत्री कपिल मिश्रा तथा डीपीएमआई के निदेशक एवं उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच, नई दिल्ली के संरक्षक डॉ. विनोद बछेती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड के चंपावत जिले से सहायक अध्यापक ललित मोहन तिवारी (रा. उ. मा. वि. पऊ), आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेमा बिष्ट (सुतेड़ा) एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तुलसी भट्ट (जमाड़) को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में उत्तराखंड व दिल्ली के मातृभाषा प्रेमियों ने मातृभाषा कक्षाओं में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे स्थानीय भाषाओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर में दशहरा महोत्सव के मिनी मैराथन में पुष्कर चंद व सोनी रही अव्वल ।

Next post

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान। होंगे जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम ।