×

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान। होंगे जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम ।

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान। होंगे जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से देशभर के साथ ही चम्पावत जिले में भी सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज चम्पावत जिला भाजपा कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिला अध्यक्ष गोविन्द सामंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी दानसिंह रावत ने कहा कि 17 सितम्बर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान शुरू कर अस्पताल, स्कूल, मंदिर, पार्क, शौचालयों, नदियों के किनारे बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा एक पेड़ मा के नाम, के तहत बृक्षारोपण रक्तदान शिविर , स्वास्थ शिविर ,प्रबुद्धजन संवाद, 5 सार्वजनिक क्षेत्र में खेल, दिव्यांग,शिक्षा, कला, विज्ञान, महिला सशक्तिकरण का सार्वजनिक स्थान पर सम्मान करना। आदि दर्जनों कार्यक्रम जो बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेंगे। कार्यक्रम में
दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, सतीश पांडेय, शिवराज कटायत , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, रेखा देवी विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, देवी दत्त, निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, तुलसी कुंवर जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, सीमा आर्या, नवीन तड़ागी,युवा मोर्चा गौरव पांडेय, सभासद नन्दन तड़ागी जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, राजू बिष्ट, कमलेश भट्ट के साथ ही जिला कार्यशाला में सभी मंडलों से अपेक्षित प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सहसंयोजक, विधायक, दायित्व धारी, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री, सेवा पखवाड़ा की मंडल अभियान समिति उपस्थित रहे ।


खबरे शेयर करे :