×

चंपावत: बनबसा की अग्रिम चौकी में फौजियों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने बांटी दीपावली की खुशियां।

चंपावत: बनबसा की अग्रिम चौकी में फौजियों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने बांटी दीपावली की खुशियां।

*मेरो पहाड़*

चंपावत:  बनबसा की अग्रिम चौकी में फौजियों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने बांटी दीपावली की खुशियां।

जब सारा देश सोया रहता है तब हमारे वीर सैनिक करते हैं सीमाओं की रक्षा और सुरक्षा-मुख्यमंत्री

चंपावत! बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा अपने खून से भारत की रक्षा पंक्ति का इतिहास लिखने वाले जांबाज सैनिकों की महान राष्ट्र सेवा को देखते हुए उनके सामने श्रद्धा के साथ सभी का सर झुक जाता है। एक सैनिक पुत्र होने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए उन्हें नजदीक से यह देखने का अवसर मिला है कि किस प्रकार सैनिक विषम परिस्थितियों में रहते हुए सीमा की रक्षा व निगरानी करते हैं। जब सारा देश सोया रहता है। तब हमारे वीर सैनिक सीमाओं की रक्षा और सुरक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री बनबसा में दीपावली की खुशियां बांटने एवं फौजियों का अभिनंदन करने यहां आए हुए थे।
उन्होंने कहा आज भारत के सैनिक हर दृष्टि से सशक्त एवं मजबूत हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के पायदान में कदम रखने जा रहा है तथा 2047 तक भारत एक नए विकसित देश के रूप में दुनिया के सामने खड़ा होगा। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नए भारत के निर्माण की दिशा में देश की रक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज भारत अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के साथ ही विदेशों में भी अपना लोहा मनवा रहा है।
पूर्व फौजियों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस धारणा को मन से हटाने को कहा कि सैनिक कभी रिटायर नहीं होता है। सेवा से रिटायर होने के बाद सैनिक हमारी ऐसी धरोहर हैं जिनके पास अपार क्षमता, ज्ञान व अनुभव है कि उनके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है। सरकार इन सैनिकों की बेहतरी के लिए हर क्षेत्र में प्रयास कर उनका मान व सम्मान बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने सैनिकों के साथ भोजन कर उनके साथ अपने रिश्तों को और मजबूत किया। उन्होंने सैनिकों के लिए कई घोषणाएं भी की। इस अवसर पर विभिन्न बलों के सैन्य अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, एस पी अजय गणपति, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, मुकेश कलखुडिया,प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय समेत तमाम कार्यकर्ताओं को उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

तथा दीपावली की बधाइयां दी। मुख्यमंत्री ने एसएसबी परिसर में स्मृति पौध भी लगाया तथा सैनिकों को उपहार देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement