कांग्रेस व निर्दलीयों की पुरजोर कोशिश भी भाजपा के किले को भेदने में नही हो सकी कामयाब । भितरघातियों ने मौज तो खूब ले ली अब मुँह दिखाई रह गयी ।



मेरो पहाड़
चम्पावत जिले की चारो निकायों में कांग्रेस व निर्दलीयों की पुरजोर कोशिश भी भाजपा के किले को भेदने में कामयाब नही हो सकी । भाजपा के मजबूत संगठन के बल पर उसके सभी प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंधा । हालांकि कांग्रेस व निर्दलीयों ने भितरघातियों के मदद से कुछ सीटों पर भाजपा के पसीने छूटा दिए । लोहाघाट निकाय को छोड़ बांकी निकायों में बागियों व भितरघातियों की खूब चली । दारू , मुर्गा व बटुआ ठूस ठूस ले चले । लेकिन मुँह दिखाई अब रह गयी ।












