×

घर में बेटी का जन्म भाग्य से नहीं सौभाग्य से होता है, जो श्री व लक्ष्मी बनकर आती है_ प्रकाश तिवारी।

घर में बेटी का जन्म भाग्य से नहीं सौभाग्य से होता है, जो श्री व लक्ष्मी बनकर आती है_ प्रकाश तिवारी।

*मेरो पहाड़*

 

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तल्लादेश में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

 

चंपावत । घर में बेटी का जन्म भाग्य से नहीं सौभाग्य से होता है, जो घर में श्री और लक्ष्मी बनकर आती है तथा उसे घर को सुख, शांति व समृद्धि से भरपूर करने के बाद दूसरे घर में जाने पर उसे भी समृद्ध बना देती है। यह बात महिला बाल विकास विभाग द्वारा तल्लादेश के मंच में बरदौली गांव में आयोजित महिला स्वास्थ्य, गोद भराई, अन्नप्राशन, बालिका जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा मां बनने के बाद ही महिला में ईश्वर ममता का ऐसा भाव उसमें भर देते हैं जिससे उसकी सारी खुशियां बच्चे पर केंद्रित हो जाती है। महिला ही परिवार की धुरी होती है। परिवार की समृद्धि के लिए महिला का स्वस्थ और खुश रहना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि जिस घर में महिला प्रसन्न रहती है वह घर धरती में स्वर्ग के समान होता है। उन्होंने 16 संस्कारों से बच्चों का पालन पोषण करने पर जोर देते हुए कहा ऐसे घरों से ही श्रीराम और श्रीकृष्ण पैदा होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी महिलाओं व बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री जो पूरे उत्तराखंड को सशक्त बना रहे हैं, आखिर उनकी परिकल्पना के मॉडल जिले की मातृशक्ति कैसे कमजोर हो सकती है? इससे पूर्व सीडीपीओ राजेंद्र सिंह जिला ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए उनके खान-पान आचार विचार व संस्कारो पर विशेष जोर दिया इस अवसर पर ललिता एवं पुष्पा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

 

फोटो_ बच्चों की खुशी में अपनी खुशियां शामिल करते विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सीएम धामी ने 112 नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, कहा – आमजन के साथ संवाद और सहयोग से करें काम।

Next post

बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत।