×

40 वर्षों से अधिक का छलावा अब नही बर्दाश्त रोड नही तो वोट नही ।

40 वर्षों से अधिक का छलावा अब नही बर्दाश्त रोड नही तो वोट नही ।

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – नवरात्र के अंतिम दिन कोट अमोड़ी के ग्रामीणों ने सड़क की मांग करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि 40 वर्षों से अधिक समय से सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें भ्रमित कर उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई । जिस कारण बुजुर्ग बीमार गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने एकत्र होकर एक सुर में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए तथा अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण चंद्र, गिरधारी भट्ट,देव दत्त भट्ट, मोहन चंद्र थवाल,घनश्याम भट्ट, लीलाधर भट्ट, गोविन्द नीमा दीपा भट्ट,बसंती भट्ट, पूजा भट्ट,पुष्पा देवी,कलावती देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

राम नवमी के अवसर पर कल लड़ी धुरा मन्दिर में आयोजित होगा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम

Next post

लोक सभा चुनाव के लिए चम्पावत जिले के दूरस्थ 17 मतदेय स्थलों के लिए पार्टियां हुई रवाना जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे ने दी शुभकामनाएं ।