×

मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

मेरो पहाड़

चम्पावत – जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के विभिन्न दूरस्थ मतदान केंद्रों जूनियर हाईस्कूल दुधौरी लड़ाबोरा, जूनियर हाईस्कूल पचनई,प्राथमिक विद्यालय खटोली, रमक व वैला का स्थलीय निरीक्षण करते सभी आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया व स्थलीय
निरीक्षण किया इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत आवश्यक सुविधाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप अब तक की गयी तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों, बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से निर्भीक एवं निडर होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और कहा की मतदान करना हम, आप और सब का संवैधानिक अधिकार है।निरीक्षण के दौरान पोलिग बूथों पर उन्होंने आवश्यक न्यूनतम सुविधा पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विकलांग वोटरों के लिये रैंप आदि के बारे में संबंधितों से पूछताछ की तथा निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां समय पूर्ण कर ली जाये। ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ढोल झाझर के भी बजाया मुख्यमंत्री ने ।

Next post

उद्यमिता विकास को लेकर चले रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन। लोहाघाट पीजी कालेज के चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग ।