×

टनकपुर , बनबसा में भू-कटाव और जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी ने लिया जायजा कहा जिलाप्रशासन निरंतर प्रभावितों के साथ जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता ।

टनकपुर , बनबसा में भू-कटाव और जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी ने लिया जायजा कहा जिलाप्रशासन निरंतर प्रभावितों के साथ जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार आपदा प्रभावित क्षेत्रो में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत खेतखेड़ा एवं गेडाखाली का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शारदा नदी से हो रहे लगातार भू-कटाव का गहनता से जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टनकपुर को निर्देशित किया कि नदी का चेनलाइजेशन कर जल प्रवाह को व्यवस्थित किया जाए और आवश्यकतानुसार ह्यूम पाइप डाले जाएं, ताकि जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके और भू-कटाव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की संभावित क्षति को रोकने हेतु तत्काल प्रभाव से सुरक्षा कार्य सुनिश्चित किए जाएं।दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। भू-कटाव एवं जलभराव से हुई क्षति का त्वरित आंकलन कर प्रभावितों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। और सभी विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य और समन्वय के साथ आपात स्थिति में कार्य करें, ताकि समयबद्ध और परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में घरों एवं खेतों को हुए नुकसान की जानकारी ली और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वही पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल, SDRF और NDRF की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार चौकसी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, उपजिलाधिकारी श्री आकाश जोशी सहित पुलिस, सिंचाई, विद्युत, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भारी बारिश के बीच चम्पावत जिले में राहत-बचाव कार्य तेज़, भूस्खलन व बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुचने के साथ ही लगभग 200 परिवारों तक पहुचाई गयी खाद्यान्न सामग्री ।

Next post

टनकपुर बनबसा में आयी आपदा को लेकर दीप पाठक ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन कहा आपदा से हुए नुकसान का मिले उचित मुआवजा ।