×

जिलाधिकारी का प्रयास लाया रंग बीस सूत्री कार्यक्रम में चम्पावत जिला प्रदेश में रहा प्रथम स्थान पर

जिलाधिकारी का प्रयास लाया रंग बीस सूत्री कार्यक्रम में चम्पावत जिला प्रदेश में रहा प्रथम स्थान पर

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

 

जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार के नेतृत्व व सतत निगरानी के फलस्वरूप चंपावत जिले ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश मेंप्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने अवगत कराया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चंपावत ने मई माह में 9 वाँ स्थान, जून माह में 4 था स्थान तथा जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी जुलाई माह के क्रमिक प्रतिवेदन के अनुसार जनपद चंपावत को कुल 41 रैंकिंग मदों में से –

 

* 26 मदों में श्रेणी ‘A’ (100 प्रतिशत उपलब्धि),

 

* 6 मदों में श्रेणी ‘B’ (80% से अधिक),

 

* 4 मदों में श्रेणी ‘C’ तथा 5 मदों में श्रेणी ‘D’ प्राप्त हुई है।

 

जनपद को कुल 126 अंकों में से 91 अंक प्राप्त हुए, जो 72.22 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। जबकि 70.83 प्रतिशत के साथ जनपद बागेश्वर द्वितीय तथा 68.99 प्रतिशत के साथ जनपद उधम सिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर बैठे आमजन तक ससमय पहुँचे।

 

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं के मासिक अनुश्रवण एवं कार्यान्वयन का आकलन किया जाता है, जिसके आधार पर राज्य स्तर पर विस्तृत प्रतिवेदन जारी किया जाता है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत टनकपुर के छीनी गोठ में महिलाओ का जी एन्ड जी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्टिफिकेट वितरण के साथ सम्पन्न ।

Next post

*जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश*