×

चम्पावत में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माण कार्य सील किए।

चम्पावत में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माण कार्य सील किए।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

शुक्रवार को संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, चम्पावत के आदेशानुसार आज तहसीलदार चम्पावत हरीश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पंत, सहायक अभियंता सौरभ चंद एवं कनिष्ठ अभियंता सुश्री अल्का की मौजूदगी में तल्ली मादली, चम्पावत क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माणों को सील किया गया। जांच में पाया गया कि मदन सिंह एवं कमल सिंह द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति लिए निर्माण कार्य किया जा रहा था। पूर्व में प्राधिकरण द्वारा दोनों को निर्माण कार्य रोकने के नोटिस भी जारी किए गए थे, किन्तु चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी बिना स्वीकृति किए गए निर्माणों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भींगराड़ा की महिलाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, नदी-नौलों की सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश।

Next post

बडासु से केदारनाथ जा रहा क्रिस्टल कम्पनी के हेलीकॉप्टर ने की एनएच पर इमरजेंसी लैंडिंग। 6 लोग थे सवार।