×

नंदा सुनंदा महोत्सव का रंगारंग आगाज .महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर व स्कूली बच्चों ने निकाली झाँकी।

नंदा सुनंदा महोत्सव का रंगारंग आगाज .महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर व स्कूली बच्चों ने निकाली झाँकी।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत में नंदा सुनंदा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा और स्कूली बच्चों ने शानदार झांकी निकाली। लोगों ने ओ नंदा सुनंदा तू दैणी है जाए… का गायन किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सौरभ असवाल और विशिष्ट अतिथि अमरनाथ वर्मा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। धार्मिक ऋचाओं से चंपानगरी गुंजायमान हो उठी। चम्पावत में सोमवार को सात दिनी नंदा सुनंदा महोत्सव के दूसरे दिन झांकी निकाली गई। सुबह बालेश्वर मंदिर में गणेश पूजा, मातृका पूजन, नवग्रह, वास्तु, क्षेत्रपाल और 64 योगिनी अगला पूजन किया गया। पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी लेख विनोद पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, देवीलाल व एनडी गड़कोटी, सुधीर साह, निर्मल पुनेठा, चितरंजन सिंह चंद और गिरीश पांडेय यजमान रहे। बाद में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जबकि जीआईसी, बीयरशिवा, मल्लिका यूनिवर्सल, विद्या मंदिर, मॉडर्न इंटर कॉलेज, एशियन सनसाइन, जीआईसी और एपेक्स स्कूल के बच्चों ने आकर्षक झांकी निकाली। झांकी बालेश्वर मंदिर से शुरू होकर तल्लीहाट, भैरवा, खेतीखान तिराहा, मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, मोटर स्टेशन, खड़ी बाजार से वापस बालेश्वर मंदिर पहुंची। झांकी के दौरान बच्चों ने तमाम देवी देवताओं के वेश थे। अल्मोड़ा से आए बोहरा एंड ग्रुप ने छोलिया नृत्य किया।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: परियोजनाओं की सफलता केवल धन खपाना नहीं , बल्कि उन व्यक्तियों को एहसास होना चाहिए कि सरकार ने वास्तव में ली उनकी सुध- परियोजना निदेशक।

Next post

चंपावत: लोहाघाट! बजरंग दल /विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सड़क में बैठकर किया हनुमान चालीसा पाठ।