चम्पावत जिले के सीमांत क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (ssb) द्वार नशा मुक्त अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक ।
मेरो पहाड़
चम्पावत जिले के सीमांत क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (ssb) द्वारा नशा मुक्त अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया । सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाहनी द्वारा मंडलक एव रोसाल क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को नशे के पति जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। तथ नशा मुक्त अभियान पर विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को सकारात्मक गतिविधियों, शिक्षा एवं खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।



