चाराल के मतदाताओं ने कृष्णा को दिया आशीर्वाद । चम्पावत की शक्तिपुरबुंगा सीट से दर्ज की शानदार जीत ।कृष्णा ने कहा यह आमजन की जीत है । उनके भरोसे पर खरा उतरने का होगा प्रयास ।






*मेरो पहाड़*
चम्पावत जिले की शक्तिपुरबुंगा सीट पर चाराल के मतदाताओं के आशीर्वाद से कृष्णा नन्द जोशी को शानदार जीत दर्ज हुई कृष्णा के विजय की घोषणा होते ही बाजार क्षेत्र सहित पूरे शक्तिपुरखूँगा क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।कृष्णानंद की जीत पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। सोशल मीडिया से लेकर आमजन तक, हर माध्यम से उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्रवासियों ने इस जीत को विकास और जनसेवा की दिशा में एक अहम कदम बताया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कृष्णानंद की सादगी, सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया। क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इसे जनविश्वास की जीत बताया। कृष्णा ने कहा यह आम जन की जीत है उनके इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा ।






