×

चंपावत: पार्टी का परचम लहराने से ही कार्यकर्ताओ की बढ़ती है, उनकी शक्ति व सामर्थ -जिलाध्यक्ष

चंपावत: पार्टी का परचम लहराने से ही कार्यकर्ताओ की बढ़ती है, उनकी शक्ति व सामर्थ -जिलाध्यक्ष

*मेरो पहाड़*

चंपावत: पार्टी का परचम लहराने से ही कार्यकर्ताओ की बढ़ती है, उनकी शक्ति व सामर्थ -जिलाध्यक्ष

लोहाघाट।भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी अपनी अलग आन-बान-शान-पहचान एवं कार्य संस्कृति है। पार्टी में हर स्तर पर अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना हमारे खुन में मिली हुई है। पार्टी की विजय पर ही कार्यकर्ताओं की ताकत बढ़ाने के साथ उनका मान और सम्मान भी बढ़ता है। यह बात नवागत भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामन्त ने पहली बार लोहाघाट आगमन पर अपने स्वागत में आयोजित समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा हम सब का बुनियादी लक्ष्य पंचायती चुनाव के साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है। जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से अपनी कमर कस लेनी है। उन्होंने कहा मॉडल जिले में मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार जिले को ऐसा स्वरूप देना है जिसमें हर व्यक्ति के चेहरे में खुशहाली की मुस्कान लानी है। विकास कार्यों को पारदर्शी एवं उन्हें उच्च गुणवत्ता देना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इससे पूर्व वीर कालू सिंह मेहरा चौक से एनएक्सी भवन तक उन्हें भाजपा के जयकारे के साथ ले जाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता एवं सचिन जोशी के संचालन में कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, ब्लॉक प्रशासक नेहा ढेक, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुभाष बगौली, महेंद्र ढेक, देवेंद्र बोहरा, प्रकाश राय, गोविंद प्रसाद, चंद्रशेखर बगौली,महेश बोहरा, नवीन बोहरा, राजु गढ़कोटी, विनोद बगौली, लोहित खोलिया, जीवन गहतोड़ी,बलवंत गिरी, हरगोविंद बोहरा, दीपक गोस्वामी ने गोविंद सामंत का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। नए अध्यक्ष ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत: आयुष्मान आरोग्य केंद्र की योग साधिकाओं ने सुनीता विलियम की सकुशल वापसी पर जाहिर की खुशियां। सुनीता के दीर्घ जीवन की, की गई कामना।

Next post

ACS आनंद वर्धन ने सभी जिलों से लिया वित्त वर्ष 2024 – 25 के जल संरक्षण कार्यों का फीडबैक, 2025- 26 के कैंपेन के लिए दिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश।