×

आईपीएल के ड्रीम 11 के माध्यम से रैगांव चम्पावत के युवक के घर हुई धन वर्षा । रातों रात करोड़पति बन गया दीवान ।

आईपीएल के ड्रीम 11 के माध्यम से रैगांव चम्पावत के युवक के घर हुई धन वर्षा । रातों रात करोड़पति बन गया दीवान ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट (चम्पावत) – देश में चल रहे आईपीएल मैचो ने कई लोगों को रातों-रात करोड़पति बना दिया है ।वही कल खेलें गए चेन्नई सुपर किंग व हैदराबाद के मैच में बाराकोट ब्लॉक के रैगांव के युवा दीवान सिंह अधिकारी की किस्मत पलट दी । दीवान एक झटके में करोड़पति बन गए ।रेगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन सिंह अधिकारी ने बताया दीवान ने कल खेले गए चेन्नई व हैदराबाद के मैच में ड्रीम 11 में मात्र 39 रुपए लगाए थे । दीवान की बनाई टीम पहले नंबर पर आई और दीवान ने एक झटके में 2 करोड रुपए जीत लिए धंन सिंह ने बताया दीवान दिल्ली के एक होटल में कार्य करते हैं जो कि आज शनिवार दिल्ली से गांव वापस आ रहे हैं ।वहीं दीवान की इस जीत से गांव में खुशी का माहौल है । और ग्रामीण जश्न मनाने के इंतजाम में जुटे हैं वहीं ग्रामीणों ने दीवान और उसके परिजनों को बधाइयां दीं है। वही 2 करोड रुपए जीतने से दीवान व उसके परिजन काफी खुश हैं ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार। 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

Next post

शारदा रेंज में खनन निकासी की रॉयल्टी चेकिंग के दौरान वन कर्मियों व वाहन चालकों के बीच हुई नोकझोंक दो घंटे निकासी रही ठप ।