×

प्रशासन व पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन । पुलिस अधीक्षक ने कहा समन्वय के साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूकता का संदेश पहुचाँना है मैच का उद्देश्य ।

प्रशासन व पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन । पुलिस अधीक्षक ने कहा समन्वय के साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूकता का संदेश पहुचाँना है मैच का उद्देश्य ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में प्रशासन तथा पत्रकारों के बीच प सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया रविवार को एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस लाइन चम्पावत में जिला पुलिस- प्रशासन तथा प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे रहे।सद्भावना मैच में जिला पुलिस टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा तथा मीडिया की टीम का नेतृत्व संतोष जोशी द्वारा किया गया । 20 ओवर के मैच में पुलिस टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए गए जिसमे कविन्द्र रावत, बीडीओ चम्पावत द्वारा सर्वाधिक 21 रन बनाए गए।160 रन का पीछा करते हुए मीडिया की टीम 89 रन पर ऑल आउट रही। जिसमे गणेश पाण्डेय, दैनिक जागरण चम्पावत द्वारा सर्वाधिक 26 रन बनाए गए। पत्रकार बंधु ललित मोहन भट्ट द्वारा सर्वाधिक 03 विकेट, बीडीओ कविंद्र रावत तथा अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट द्वारा 02-02 विकेट लिए गए। जिलाधिकारी चम्पावत तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने कहा मैच का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं पत्रकार बंधुओं के बीच आपसी सद्भावना एवं समन्वय को बनाए रखना तथा युवाओं तथा स्थानीय लोगो को नशे से बचाव हेतु जागरूक करना है


खबरे शेयर करे :
Previous post

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई महिला से गहने लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 100 सीसी टीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Next post

राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गढ़कोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन देते हुए लोहाघाट डिपो में नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है