×

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से अमोडी में फंसे यात्रियों के लिए आगे आए अमोडी के व्यापारी यात्रियों की ठहरने और खाने पीने की व्यवस्थाओं का किया गया प्रबंध फंसे हुए यात्रियों ने जताया आभार।

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से अमोडी में फंसे यात्रियों के लिए आगे आए अमोडी के व्यापारी यात्रियों की ठहरने और खाने पीने की व्यवस्थाओं का किया गया प्रबंध फंसे हुए यात्रियों ने जताया आभार।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीती दो दिनों से लगातार बंद होने के कारण अमोडी में फंसे यात्रियों के लिए अमोडी के व्यपारी देवदूत बनकर आगे आए हैं। सड़क बंद होने से वहां पर फंसे हुए दर्जनों यात्रियों की रहने खाने पीने सहित अन्य प्रकार का प्रबन्ध किया है।
मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट व ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने फंसे हुए यात्रियों के लिए मद्दत को हाथ बढ़ाया। और सभी के खाने पीने रहने सहित अन्य प्रकार की व्यवस्था की गई। व्यापारियों की इस पहल का चंपावत जिला प्रशासन सहित फंसे हुए यात्रियों ने आभार व्यक्त किया है। बीते तीन दिनों से चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से अमोडी में फंसे हुए यात्रियों की मदद को व्यापारियों ने हाथ बढ़ाया है। इस दौरान मद्दत करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा, पानदेव भट्ट, पीतांबर भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, दीपक भट्ट, आयुष भट्ट, ग्राम प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, महेंद्र बोहरा, भुवन भट्ट, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत: न्यायीक बन्दीगृह, लोहाघाट से फरार कैदी को बिनवालगाव, रीठा साहिब जंगल क्षेत्र से पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।

Next post

मुख्यमंत्री की हेली सेवा का लाभ आज दिगाली चोढ़ की गीता को मिला उन्हें चंपावत शहर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स से भेजा गया।