पिथौरागढ़ के चैतुलाधार के निकट बीते छः रोज पूर्व दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लापता पूर्ति निरिक्षक सहित दो लोगों का अभी तक नही लगा पता ।पुलिस ,एसएसबी, व आईटीबीपी की संयुक्त टीमों द्वारा खोजबीन जारी ।





*मेरो पहाड़*
पिथौरागढ़- धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लापता पूर्ति निरीक्षक समेत दो लोगों का छः दिन बाद भी कोई सुराग नही रग पाया । पुलिस, आईटीबीपी और एसएसबी की टीम ने काली नदी के किनारे संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया ।लेकिन लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया। गौरतलब है कि गत 14 मई को धारचूला-तवाघाट सड़क में चैतुधार के पास पिकअप (यूके 05 टीए 6464) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में सावित्री देवी की मौके पर ही मौत होे गई थी। हादसे के बाद से पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल लापता हो गए थे। तब से दोनों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं लग सका है। दोलों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस, आईटीबीपी और एसएसबी ने संयुक्त रूप से काली नदी के किनारे थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। वही पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का कहना है कि सड़क हादसे के बाद से लापता चल रहे दो लोगों का अभी पता नहीं लग पाया है, लगातार चेकिंग अभियान जारी है ।






