×

आखिरकार दबाव के बाद जाना ही पड़ा डॉ कुलदीप सिंह यादव को । स्वास्थ्य निदेशालय कुमाऊँ मंडल नैनीताल किया गया सम्बद्ध

आखिरकार दबाव के बाद जाना ही पड़ा डॉ कुलदीप सिंह यादव को । स्वास्थ्य निदेशालय कुमाऊँ मंडल नैनीताल किया गया सम्बद्ध

 

*मेरो पहाड़ *

चम्पावत – एसीएमओ पद पर रहते हुए महिला स्वास्थ कर्मियों के साथ अभद्रता के मामले में डॉ कुलदीप यादव को आखिरकार जिले से जाना ही पड़ा । भारी जनाक्रोश के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय कुमाऊँ मंडल नैनीताल सम्बद्ध कर दिया गया । लगातार डॉ यादव को हटाने की मांग होती रही थी आज मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चंपावत के जनप्रतिनिधि ,व्यापार संघ पदाधिकारी व स्थानीय लोगो ने डीएम चंपावत से मिल कर उन्हें शीघ्र हटाने की मांग की अगर इसका संज्ञान नही लिया गया तो अनशन करने की धमकी दे डाली । हालांकि डीएम चंपावत के द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया था । जिसे देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता साह के द्वारा आदेश जारी करते हुए डॉक्टर कुलदीप यादव को तत्काल प्रभाव से चिकित्सा स्व परिवार कल्याण मंडल नैनीताल संबंध किए जाने के आदेश दिए गए ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई स्मैक के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार।

Next post

एक ही बारिश में फिर हुई टनकपुर व बनबसा में जल भराव की समस्या । मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ किया जल भराव क्षेत्रों का मौका मुआयना ।