×

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जिलास्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।चयनित प्रतिभागी प्रान्त स्तर पर करँगे प्रतिभाग ।

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जिलास्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।चयनित प्रतिभागी प्रान्त स्तर पर करँगे प्रतिभाग ।

खबरे शेयर करे :

 मेरो पहाड़

 

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिले के मिलन वाटिका सभागार टनकपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस उपाधीक्षक सुश्री वंदना वर्मा प द्वारा शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एसप्रकार की प्रतियोगितओ से बच्चों का मानसिक विकास होने के साथ ही उनमें देश प्रेम की भावना जागृत होती है तथा उन्हें अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने उद्देश्यों में आगे बढ़ता जा रहा है । यह हमारी संस्क्रति व डेढ़ के लिए महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम ने टनकपुर और बनबसा के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर हिंदी तथा संस्कृत के गीतों का गायन किया ।सभी गीत भारतीय संस्कृति तथा देशभक्त की भावना से ओत-प्रोत थे । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजन पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान ब्लू माउंटेन स्कूल तथा तृतीय स्थान पैरामाउंट पब्लिक स्कूल को मिला। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिए। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त टीम प्रांत मे होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।कार्यक्रम के पर्यवेक्षक खटीमा के विशाल गोयल जी व संयोजक अंकुर टंडन ने सभी लोगो का आभार जताया ।कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में जजों श्रीमती लीला तिवारी जी, कुमारी निकिता राय जी तथा श्री रविंद्र पांडे जी रहे उनको बैच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर तिवारी जी विनय अग्रवाल जी तथा डॉ मनुश्र्वा आर्य जी द्वारा किया गया। समूह-गान कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष भुवन चंद जोशी,सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता जी, उपाध्यक्ष संजय गर्ग जी, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, महिला सहभागिता सीमा अग्रवाल जी, राजीव अग्रवाल जी, संजय अग्रवाल जी, संरक्षक राजीव आर्य जी, रोहतास अग्रवाल जी, रवि प्रजापति जी, गिरीश शर्मा जी, नवीन कोहली जी, दीपक शारदा जी, छवि गुप्ता जी, बीना अग्रवाल जी, विम्मी आर्य जी, शिखा शारदा जी, अनीता शारदा जी, रेनू अग्रवाल जी, रीना कोहली जी, रेखा जोशी जी, राधेश्याम गढ़कोटी जी, शशांक गोयल जी, अजय देवपा जी, उपस्थित थे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में एक दिवसीय नेचर गाइड प्रशिक्षण में युवाओं की उमडी भीड।

Next post

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत टनकपुर के छीनी गोठ में महिलाओ का जी एन्ड जी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्टिफिकेट वितरण के साथ सम्पन्न ।