×

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में एक दिवसीय नेचर गाइड प्रशिक्षण में युवाओं की उमडी भीड।

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में एक दिवसीय नेचर गाइड प्रशिक्षण में युवाओं की उमडी भीड।

*मेरो पहाड़*

हल्द्वानी वन प्रभाग के अन्तर्गत शारदा रेंज में प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन एक दिवसीय नेचर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में उप प्रभागीय वनाधिकारी, शारदा डॉ0 शालिनी जोशी तथा एस0एस0बी0, सी0आई0एस0एफ0, एन0एच0पी0सी0, पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन तथा इको-टूरिज्म की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित वन्यजीव विशेषज्ञ श्री बची सिंह ने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नेचर गाइड के कर्तव्य जिम्मेदारियाँ एवं पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका तथा व्यवहारिक कुशलता के विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि एक सफल नेचर गाइड केवल जंगल और वन्यजीवों की पहचान कराने तक सीमित नहीं होता बल्कि वह पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराता है। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को समझाया कि गाइड को सदैव सकारात्मक व्यवहार एवं प्रभावी संवाद और आपसी सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षण में वन विभाग और अन्य सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की महत्ता पर भी जोर दिया गया। यह रेखांकित किया गया कि विभागों के बीच सहयोग से ही वन्यजीव संरक्षण एवं मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं नियंत्रण एवं पर्यावरणीय शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा प्रभावी रूप से दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वन विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और संकल्प लिया कि वे अपने- अपने स्तर पर प्रकृति संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पुलिस की ई–मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में किये जा रहे जन जागरूक कार्यक्रम ।

Next post

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में जिलास्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।चयनित प्रतिभागी प्रान्त स्तर पर करँगे प्रतिभाग ।